Agra Weather Forecast: ताजनगरी में न्यूनतम तापमान में आया उछाल, निचला पारा 16.6 पर आया
Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह से आसमान साफ है और धूप तेज है और ठंड का दौर हो चुका है खत्म। रविवार शाम भी अपेक्षाकृत हो चुकी थी गर्म। सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 34 डिग्री सेल्सियस तक।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। स्वेटर और जैकेटस भी वापस रख दिए गए हैं। तेजी से पारा चढ़ रहा है, दोपहर के समय तो हाल खराब हो रहा है। सोमवार को न्यूनतम 16.6 दर्ज किया जा चुका है। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। रविवार के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हो चुकी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम का मिजाज लगातार गर्म हो रहा है। सोमवार सुबह नौ बजे से ही गर्मी महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई गई है।
इससे पहले पहले रविवार को गर्मी में पसीना टपकने लगा। रविवार दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप में पसीना निकलने लगा। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली। गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को हवा तेज हो गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 31 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 12 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को तेज धूप निकलेगी।
13 मार्च तक 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा। 13 मार्च तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज बढे
एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के डा नीरज यादव ने बताया कि मौसम बदलने से बच्चे सर्दी जुकाम और बुखार से पीडित हो रहे हैं। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी जुकाम और बुखार के आ रहे हैं। बच्चों को पौष्टिक आहार दें, ठंडे पेय पदार्थ ना दें।