Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह ओस और मामूली कोहरा, दोपहर में धूप तेज

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह शहर के बाहरी इलाकों में रहा हल्‍का कोहरा। आठ बजे से निकल आई धूप। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को भी अपेक्षाकृत रहेगी कम सर्दी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 10:34 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 10:34 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह ओस और मामूली कोहरा, दोपहर में धूप तेज
आगरा में शनिवार नौ बजे से अच्‍छी धूप निकल आई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में मौसम का उलटफेर है। शनिवार सुबह बाहरी इलाकों और हाईवे पर हल्‍का कोहरा रहा। सुबह ओस भी गिरी। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद से धूप तेज होती गई। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज हो रही है। इस सप्‍ताह अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। शनिवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है।

loksabha election banner

ताजनगरी में शनिवार सुबह कोहरे ने वापसी की। आगरा दिल्‍ली हाईवे पर हल्‍का कोहरा रहा और ओस की बूंदें भी देखने को मिली। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। हालांकि दोपहर में तेज धूप होने से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से अब केवल सुबह और शाम ही ठंडक का अहसास हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री के आसपास रहेगा।

धूप निकलने और हवा ना चलने से शुक्रवार को सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह सात बजे धूप निकल आई। हवा ना चलने से सुबह नौ बजे के बाद गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर में तेज धूप निकली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 11 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.