Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सुबह और दिन के तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस का अंतर, सुबह बादल और दोपहर में धूप

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह बादल छाने के साथ चली सर्द हवा। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को चलेगी शीतलहर। रात के समय हो रहा है गलन का अहसास।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 10:32 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 10:32 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सुबह और दिन के तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस का अंतर, सुबह बादल और दोपहर में धूप
आगरा में शुक्रवार सुबह हल्‍के बादल छाए रहे और सुबह ओस भी रही।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सुबह और दिन के तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस तक अंतर दर्ज किया गया है। इससे सुबह सर्दी और दोपहर में गर्मी लग रही है। शुक्रवार सुबह बादल छाए रहने के साथ सर्द हवा चली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 11 .7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

सुबह बादल छाने के साथ ही सर्द हवा चली। सुबह आठ बजे तक बादल छाए रहे। नौ बजे के बाद धूप निकल आई है लेकिन हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, हवा भी बंद हो सकती है। इससे दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सर्दी का समय जाने वाला है और गर्मी की तैयारी शुरू हो गई है। मगर, अभी न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 18 फरवरी तक 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगेगा।

सुबह और रात की सर्दी से बचें

सुबह सर्दी, दोपहर में धूप और रात को सर्दी पड रही है। ऐसे में लोग दोपहर में गर्म कपडे़ उतार देते हैं। शाम को सर्दी बढ़ने से परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम में चक्कर, सिर दर्द सहित अन्य समस्याएं हो रही हैं। एसएन के मेडिसिन विभाग के डा बलबीर सिंह ने बताया कि इस मौसम में पेट संबंधी समस्याएं बढी हैं। साथ ही ह्रदय और मधुमेह रोगियों को चक्कर, सिर दर्द और घबराहट की समस्या हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.