Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में अल सुबह झमाझम बारिश, सुबह का पारा तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह चार बजे झमाझम बारिश हुई। आसपास ओले भी गिरे। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब। 11 बजे के बाद धूप हो गई तेज।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 11:40 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 11:40 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में अल सुबह झमाझम बारिश, सुबह का पारा तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा
आगरा में शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश हुई। दोपहर में धूप तेज है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में अल सुबह झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप निकल आई है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कर रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है।

loksabha election banner

गुरुवार रात को आंधी और बूंदाबांदी के बाद देर रात बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह चार बजे तक झमाझम बारिश हुई।​ सिकंदरा, कमला नगर, दयालबाग, भगवान टाकीज, आवास विकास, ट्रांस यमुना कालोनी सहित कई क्षेत्रों में 30 मिनट से एक घंटे के लिए तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में एक एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

उधर, झमाझम बारिश के बाद सुबह सात बजे से धूप निकल आई। इसके साथ ही तेज हवा चलने लगी, सुबह गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

10 मई को बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नौ मई तक तेज धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ जाएगा। 10 मई को मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश होगी। 11 और 12 मई को धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम में हो रहा बदलाव

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और तापमान में उतार चढाव के चलते अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। गर्मी में अत्यधिक ठंडा पानी न पीएं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.