Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छाए बादल, 26 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से छाए हैं बादल। बीच बीच में बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी भी है जारी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 12:00 PM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छाए बादल, 26 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान
आगरा में शनिवार सुबह से बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। कई दिनों से गर्मी के बाद शनिवार को कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद तेज धूप निकल आई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही आंधी चल सकती है।

loksabha election banner

शनिवार सुबह धूप निकलने के बाद बादल छा गए। नौ से 10 बजे के बीच में बादल छाए रहे, 11 बजे के बाद धूप तेज हो गई। गर्मी से लोग परेशान है, इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सिसय अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले तेज धूप निकलने से शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज हो गई, दोपहर में तेज धूप निकली। दोपहर में लोग गर्मी से परेशान रहे। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 40 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार और रविवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

दो और तीन मई को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंधी चल सकती है। दो मई को बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है, तीन मई को भी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। चार से छह मई तक तेज धूप निकलेगी। सात मई को दोबारा मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.