Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में है अभी गर्मी से राहत, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम दर्ज

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। सोमवार सुबह से चल रही है तेज ठंडी हवा धूप के तेज होने के बाद भी है राहत। एक मई को छाएंगे हल्‍के बादल।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 11:21 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में है अभी गर्मी से राहत, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम दर्ज
आगरा में सोमवार सुबह से धूप तेज है लेकिन हवा ठंडी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। बीते सप्‍ताह हुई बूंदाबांदी आगरावासियों को अब तक राहत प्रदान कर रही है। सोमवार सुबह भी न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हालांकि धूप तेज है लेकिन हवा ठंडी रहने से पसीना नहीं आ रहा है। एक मई को फिर हल्‍के बादल छा सकते हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार शाम आई आंधी और बूंदाबांदी लोगों को राहत दे गई थी। सोमवार सुबह धूप जरूर तेज निकली है लेकिन ठंडी हवा राहत दे रही हैंं। बारिश के चलते न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है, यह सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। यह 19.6 डिग्री आंका गया है, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

इससे पहले रविवार सुबह हवा चली, दोपहर में तेज धूप निकली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह सात बजे तक हवा चलती रही। 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर में तेज धूप में लोग गर्मी से परेशान रहे। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस कम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 38 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को तेज धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.