Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह का पारा 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जल्‍द बारिश होने के भी आसार

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से लगभग एक डिग्री ज्‍यादा 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर बाद धूल भरी आंधी चल सकती है। 17 अप्रैल से बदलेगा मिजाज।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 10:17 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह का पारा 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जल्‍द बारिश होने के भी आसार
आगरा में बुधवार सुबह का तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, इससे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। नौ बजे के बाद धूप तेज हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 48 घंटे बाद मौसम बदल जाएगा, 17 अप्रैल को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 18 अप्रैल को भी बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

loksabha election banner

बुधवार सुबह सात बजे से तेज धूप निकल आई है। अठ बजे के बाद सूरज की किरणें चुभने लगी है, सुबह नौ बजे के बाद धूप में पसीना निकल रहा है। तापमान लगातार बढता जा रहा है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 21 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

17 अप्रैल से बारिश

गुरुवार को भी दोपहर में तेज धूप निकलेगी, शुक्रवार को भी तेज धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ जाएगा। 17 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 18 अप्रैल को भी बारिश की संभावना है, 19 अप्रैल से बादल छट जाएंगे और तेज धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.