Agra Weather Forecast: आगरा में बदल सकता है मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आंधी के आसार
Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब। अपेक्षाकृत आज है धूप कुछ हल्की। पहाड़ों पर बर्फबारी का आएगा असर।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मौसम कुछ बदल सकता है। बीते दिनों लू चलने से लोग परेशान हो चुके हैं, बुधवार सुबह अपेक्षाकृत धूप कुछ हल्की है और आंधी के आसार बन रहे हैं। दरअसल उत्तराखंड के पहाड़ों पर मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक अच्छी बर्फबारी हुई है, इसका असर मैदानी इलाकों तक देखने को मिलेगा। निकल आई है। हालांकि बुधवार सुबह का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
सुबह सात बजे तक धूप में खडे होने पर सुकून मिला लेकिन आठ बजे के बाद धूप कुछ तेज होने लगी है। सुबह का तापमान सामान्य 19 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को दोपहर में तेज धूप निकलेगी और लू भी चल सकती है।
पानी की हो रही कमी
मंगलवार को दोपहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके साथ ही लू भी चलने लगी थी। लू से लोग दिन भर परेशान रहे, कुछ देर के लिए धूल भरी आंधी भी चली। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा बलवीर सिंह ने बताया कि लू चलने और तापमान बढने से शरीर से पसीना अधिक निकलता है, इससे शरीर में पानी और साल्ट की कमी होने लगी है। इससे पैरों में दर्द और पेट खराब होने की समस्या हो रही है। पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी भी ले सकते हैं।