Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम, दोपहर में लू के थपेड़े

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। लू के साथ चल रही धूल भरी हवाएं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 11:02 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 11:02 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम, दोपहर में लू के थपेड़े
आगरा में शुक्रवार सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही लेकिन 10 बजे से ही धूप तेज हो गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह तेज हवा चली, इससे शुक्रवार को सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। वहीं, सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

loksabha election banner

सुबह सात बजे तक तेज हवा चली, हवा में सुबह के समय ठंडक रही। आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। 10 बजे के बाद तेज धूप निकल आई है और गर्मी महसूस हो रही है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 19 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है शनिवार को तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। छह अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दोपहर में चल रही गर्म हवा

गर्मी में अब दोपहर में गर्म हवा चलने लगी है, इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच अप्रैल के बाद लू चलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.