Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में गर्मी ने तोड़ा 76 साल का रिकॉर्ड, मार्च में ही तापमान पहुंचा 42 डिग्री

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। लू के साथ चल रही धूल भरी हवाएं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 10:27 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में गर्मी ने तोड़ा 76 साल का रिकॉर्ड, मार्च में ही तापमान पहुंचा 42 डिग्री
आगरा में बुधवार सुबह से ही तेज धूप है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में इस बार गर्मी ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तापमान तेजी से बढने लगा है, सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। अधिकतम तापमान के 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इधर भाई दौज के दिन ही पारा 40.6 डिग्री दर्ज हो चुका था। दोपहर के समय अब लू और धूल भरी हवाएं चल रही हैं।

loksabha election banner

मार्च का महीना है और होली के दिन ही अधिकतम तापमान 41.1 दर्ज किया जा चुका था, जो पिछले 76 सालों में सबसे अधिक था। तापमान में हो रहे इजाफे के कारण ही मंगलवार को दोपहर बाद धूल भरी आंधी चली। दो से तीन दिन तक इस तरह की धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले 31 मार्च 1945 को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि इस साल यह 42 डिग्री के करीब है।

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तब लू चलती है। वहीं, तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने पर प्रचंड लू चलती है। इस समय भी तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। एेसे में दो से तीन दिन इसी तरह से धूल भरी आंधी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।धूल भरी आंधी का मुख्य कारण वेस्‍टर्न डिस्टर्बेंस के खत्म होने के बाद मध्य भाग में गर्मी में इजाफा होना है। जिसकी वजह हाई और लो प्रेशर एरिया बन गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 41.1 और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं मंगलवार के तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। धूल भरी आंधी चलने से तीन अप्रैल तक तापमान में गिरावट आ सकती है। चार अप्रैल से तापमान में फिर से इजाफा होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.