Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में होली पर गर्मी, 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। होली के बाद एकदम से चढ़ेगा पारा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 10:14 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 10:14 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में होली पर गर्मी, 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा
होली पर सोमवार सुबह से ही आगरा में तेज धूप निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। होली पर गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही धूल भरी हवाएं चलेंगी। न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी होगी।

loksabha election banner

तापमान बढने लगा है, सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर में तेज हवा चलने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि होली पर गर्मी और बढ जाएगी। अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 30 मार्च तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

चलेंगी धूल भरी तेज हवाएं, बदलेगा मौसम

दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक डा रंजीत कुमार ने बताया कि तापमान बढने पर राजस्थान से धूल भरी हवाएं चलेंगी। इससे तापमान बढेगा। वहीं, बीच बीच में बारिश भी हो सकती है। मगर, हल्की बारिश ही होगी। एक दो दिन धूल भरी आंधी चलने के बाद तेज धूप निकलेगी।

अप्रैल में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह से ही तापमान बढने लगेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है।

पैरों में दर्द और पानी की कमी

तापमान बढने से पैरों में दर्द की समस्या होने लगी है। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि तापमान बढने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इस मौसम में अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। नीबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.