Agra Weather Forecast: आगरा में उमस छुड़ा रही पसीना, आज फिर बारिश के आसार
Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान में दर्ज हुई बढ़ोत्तरी। सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज। सुबह से छाए थे बादल 10 बजे के बाद निकल आई धूप। दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
आगरा, जागरण संवाददाता। बारिश हो रही है लेकिन उमस और पसीने से राहत नहीं मिल रही है। आगरा में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य ही रहा, सुबह बादल छाए रहने और हवा चलने से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन उसके बाद धूप परेशान करने लगी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को दोपहर बाद बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले सोमवार को दोपहर में जबरदस्त गर्मी के चलते लगभग 15 मिनट के लिए बहुत तेज बरसात हुई थी।
सुबह से ही गर्मी और उमस है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ हवा भी चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम तक बारिश हो सकती है। मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन रुक रुक कर बारिश हो रही है। गर्मी और उमस के बीच बारिश न होने से गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब तेज धूप निकल आई, कुछ देर के लिए बादल छाए। इससे न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं दोपहर में बारिश होने की संभावना के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है, ये 32 डिग्री के आसपास रहेगा।
30 जुलाई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार शाम तक बारिश हो सकती है, बुधवार को भी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक बारिश की संभावना व्यक्त की है।
उमस के मौसम में ये करें
- नीबू पानी, छाछ, पना और पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।
- चाय काफी कम लें।
- धूप में निकलने से बचें, सूती कपडे़ पहनें।
- धूप में जाने से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लोशन लगा लें।