Move to Jagran APP

जनवरी में लगी मानसून जैसी झड़ी, आगरा में सुबह से बदला मौसम का मिजाज, जानिए फसल पर क्‍या रहेगा प्रभाव

Agra Weather आगरा जिले में शनिवार सुबह से बारिश की झड़ी लगी हुई है। सुबह करीब पांच से तेज बारिश हो रही है और नौ बजे तक बंद नहीं हुई है। इसके चलते किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर रही हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 09:37 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 09:37 AM (IST)
जनवरी में लगी मानसून जैसी झड़ी, आगरा में सुबह से बदला मौसम का मिजाज, जानिए फसल पर क्‍या रहेगा प्रभाव
आगरा में शनिवार सुबह बारिश के भीगते हुए काम पर जाना लोगों की मजबूरी बन गई।

आगरा, जागरण संवाददाता। जुलाई और अगस्‍त के महीने में जिस बारिश का इंतजार रहता है, वह बिन बुलाए जनवरी में जोरदार बरस रही है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे से आगरा जनपद में बारिश की झड़ी लगी है, जो नौ बजे के बाद तक बंद नहीं हुई है। इससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बारिश हो रही है। शनिवार के अलावा रविवार को भी बारिश हो सकती है। इससे फसल को नुकसान ही पहुंचेगा। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी और कासगंज इस पूरे इलाके में सुबह से बारिश जारी है।

loksabha election banner

आगरा में लगातार चौथे दिन सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश हो रही है। बारिश और सर्द हवा चलने से दिन में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं आगरा के साथ साथ मथुरा में भी सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। आज दिनभर धूप नहीं निकलेगी और गलन का अहसास होगा क्‍योंकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है। आज भी 'कोल्‍ड डे' जैसी कंडीशन रहेगी। लोग सुबह से हीटर जलाकर बैठे हैं। इधर सुबह न्‍यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

फसल को नुकसान की आशंका

इस समय आगरा जनपद में सरसों, आलू, गेहूं, जौ के अलावा सब्जियों की पैदावार हो रही है। आगरा की सबसे मुख्‍य फसल आलू और सरसों है। लगातार बारिश होने के बाद यदि एकदम से धूप तेज निकलेगी तो झुलसा रोग लग सकता है। इसी आशंका से किसान डरा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ जिन गांवों में हल्‍की बूंदाबांदी हो रही है, वहां किसान खुश हैं कि उन्‍हें सिंचाई के लिए पानी लगाने की जरूरत है। खेतों में पर्याप्‍त नमी रहेगी।

लगातार होगी बूंदाबांदी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज और कल बादल छाए रहेंगी। आठ और नौ जनवरी को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

15 जनवरी तक रहेगी सर्दी

बारिश थमने के बाद शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आएगी। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण विशेषज्ञ डा. रंजीत कुमार ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में सर्दी अधिक रहती है, घना कोहरा छाने से सर्दी और बढ़ जाती है। इस बार भी जनवरी में सर्दी अधिक पड़ेगी। इससे न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सात जनवरी से सुबह कोहरा छाएगा। 15 जनवरी के बाद सर्दी कम होने लगेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.