Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आगरा में सुबह और रात को चल रही शीत लहर

Agra Weather आगरा मंडल मेें सोमवार सुबह जमी ओस की परत। तापमान आया सामान्‍य से तीन डिग्री तक नीचे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ चुका है। जल्‍द ही फिर से छाने लगेगा कोहरा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 10:16 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 10:16 AM (IST)
Agra Weather Forecast: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आगरा में सुबह और रात को चल रही शीत लहर
आगरा में सुबह और शाम को ठंड से बचाव को अलाव जलने लगे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सुबह और शाम को शीतलहर चल रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर है। आगरा में न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है। जल्‍द ही फिर से कोहरा छाने के संकेत हैं। हालांकि अभी दिन में धूप राहत प्रदान कर रही है। सुबह और रात को गलन का अहसास हो रहा है।

loksabha election banner

सोमवार सुबह से आगरा में आसमान साफ है। सुबह 9 बजे तक हल्‍की धूप निकल चुकी है। हालांकि सुबह आठ बजे तक सर्दी का अहसास हो रहा था और क्‍योंकि ओस की परत बिछी हुई थी। सुबह 09 बजे का तापमान 19 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 25 तो न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

ताजनगरी में बारिश के बाद धुंध छाई, इसके बाद ​सुबह सर्द हवा चलने के साथ दोपहर में धूप निकल रही थी। इससे न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। मगर, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीत लहर चलने लगी है। इससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण विशेषज्ञ डा रंजीत कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीत लहर चलने लगी है, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आइ है। नवंबर अंत तक इसी तरह का मौसम रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

सुबह छाएगा घना कोहरा

शीत लहर चलने के साथ ही दोपहर में धूप निकल रही है। इससे सुबह और रात को कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह कोहरा छा सकता है, इसके साथ ही शीत लहर चलेगी। 30 नवंबर तक सुबह कोहरा, दिन में धूप और रात को शीत लहर चल सकती है। इससे तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.