Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में मौसम पहाड़ों जैसा, तापमान हुआ सामान्‍य से कम

Agra Weather आगरा मेें रातभर बारिश के बाद सोमवार सुबह ठंडक बढ़ी और बादल छाए हुए हैं। हवा चल रही है ठंडी। आज और कल भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 11:22 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 11:22 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में मौसम पहाड़ों जैसा, तापमान हुआ सामान्‍य से कम
आगरा में सोमवार को इस तरह बादल छाए हुए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में भाई दौज की सुबह मौसम खुशनुमा हो चुका है। रातभर बारिश होने के चलते सुबह गुलाबी सर्दी है। हवा ठंडी है। सुबह से धूप नहीं निकली है, बादल छाए हुए हैं। अहसास ऐसा हो रहा है कि जैसे पहाड़ों जैसा मौसम हो। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार और मंगलवार को भी हल्‍की बारिश होने की संभावना जताई है। इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले ज्‍यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।

loksabha election banner

रविवार शाम आगरा में अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक शहर से लेकर देहात में तेज बारिश होती रही। इसके बाद रातभर हल्‍की हल्‍की बारिश चलती रही। इससे सोमवार सुबह अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। सुबह धुंध के साथ हुई, 10 बजे तक धुंध की चादर छाई रही। इसके बाद धुंध तो छंट गई लेकिन बादल छाए हुए हैं। सर्द हवा चल रही है। देहात में कागरौल, खेरागढ़, किरावली, अछनेरा, रुनकता, फतेहाबाद, अकोला, बाद, लादूखेड़ा, मलपुरा, इरादतनगर में भी तेज बारिश हुई है। वहीं, खंदौली, सैंया, शमसाबाद, पिनाहट, जगनेर में बूंदाबांदी हुई। रात से सुबह तक 18 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 31 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 15 से 16 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्व की तरफ से चली हवा से बारिश, 48 घंटे तक छाए रहेंगे बादल

दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण ​वैज्ञानिक डा रंजीत कुमार ने बताया कि पूर्व की तरफ (बंगाल की खाड़ी) से चली हवा में नमी के कारण बारिश हुई है। सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवा चलेगी। मंगलवार को भी बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवा चल सकती है। बुधवार से बादल छंंट जाएंगे और धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.