Agra Weather Forecast: ताजनगरी में हवा और धूप ने दी राहत, आसमान हुआ साफ
Agra Weather आगरा मेें गुरुवार को सुबह धुंध न रहने और कोहरा न छाने से सुबह जल्दी धूप निकलने से ठंड का असर हुआ कम। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ वृद्धि। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में गुरुवार को सुबह हवा चलने से धुंध और कोहरा छंट गया है। धूप जल्दी निकलने से लोगों को राहत रही। सुबह टहलने निकले लोगों ने भी राहत महसूस की। अब तक यही लग रहा था कि दीपावली सर्दी में मनेगी लेकिन अब मौसम खुशनुमा हो चुका है। हालांकि इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंच चुका था। गुरुवार को कुछ वृद्धि होगी।
गुरुवार सुबह आठ बजे से धूप खिलने लगी। अब तक जो धूप अच्छी लगने लगी थी, वह गुरुवार को सुबह 10 बजे से ही चुभने लगी है। सुबह 10 बजे का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। इससे पहले बुधवार को हवा चलने से धुंध छंट गई और स्मॉग भी हट गया है। इससे भी सांस रोगियों को राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बुधवार को सुबह और रात को सर्द हवा चलने से बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलेगी।
15 नवंबर से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 नवंबर तक सुबह और रात को सर्द हवा चलेगी। दोपहर में धूप निकलेगी। वहीं, 15 नवंबर को बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी।