Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री से पहुंचा नीचे

Agra Weather आगरा मेें गुरुवार को सुबह रही ठंडक। बुधवार रात ही होने लगा था सर्दी का अहसास। दिन की धूप अब नहीं कर रही परेशान। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ और गिरावट। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 10:50 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 10:50 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री से पहुंचा नीचे
ताजनगरी में शामें अब खुशनुमा होने लगी हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में न्‍यूनतम तापमान अब 17 डिग्री से नीचे आ चुका है। गुरुवार सुबह पिछले दिनों की अपेक्षा ज्‍यादा ठंडी रही। हालांकि मौसम का मिजाज तो बुधवार रात से ही ठंडा हो गया था। पंखे भी बंद करने पड़ गए थे। सुबह और रात को अच्‍छी ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्‍ताह तापमान में और गिरावट आएगी।

loksabha election banner

ताजनगरी में शामें अब खुशनुमा होने लगी हैं। सुबह भी हल्‍की ठंडी होने के चलते सैर को निकले लोगों को अच्‍छी अनुभूति हो रही है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। गुरुवार सुबह भी ताजनगरी में ठंडक रही। सुबह 10 बजे का तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ है। इससे पहले ठंडी हवा चलने और धुंध छाए रहने से बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया था। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात को सर्दी महसूस होने लगी है। गुरुवार सुबह हवा भी सर्द महसूस हुई। सुबह नौ बजे के बाद धूप कुछ तेज हुई है। लोगों ने रात में पंखा चलाना भी बंद कर दिया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

31 अक्टूबर तक 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा पारा

न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 31 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.