Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में पारा आया सामान्‍य से दो डिग्री नीचे

Agra Weather आगरा मेें बुधवार को सुबह रही ठंडक। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होने से बढ़ी हल्‍की गर्माहट। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ और गिरावट। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 10:37 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 10:37 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में पारा आया सामान्‍य से दो डिग्री नीचे
आगरा में बुधवार सुबह धुंध के साथ ठंडक बनी रही।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में बुधवार सुबह पिछले दिनों की अपेक्षा ज्‍यादा ठंडी रही। हालांकि मौसम का मिजाज तो मंगलवार रात से ही ठंडा हो गया था। पंखे भी बंद करने पड़ गए थे। बुधवार को तापमान सामान्‍य से दो डिग्री नीचे आ चुका है। सुबह और रात की ठंडक शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्‍ताह तापमान में और गिरावट आएगी।

loksabha election banner

ताजनगरी में शामें अब खुशनुमा होने लगी हैं। सुबह भी हल्‍की ठंडी होने के चलते सैर को निकले लोगों को अच्‍छी अनुभूति हो रही है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। बुधवार सुबह भी ताजनगरी में ठंडक रही। सुबह 10 बजे का तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ है। इससे पहले ठंडी हवा चलने और धुंध छाए रहने से मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया था। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

बुधवार सुबह ठंडी हवा चली, धुंध छाए रहने से आठ बजे तक सूरज की किरणें दिखाई नहीं दी। सुबह 11 बजे के बाद धूप कुछ तेज हुई, लेकिन धुंध छाई रही। मंगलवार को भी शाम को हवा में ठंडक रही थी। रात को ठंडी हवा चली। दिन भर धुंध छाए रहने से न्यूनतम तापमान सामान्य 14 से 15 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 32 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री कम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सुबह और रात को तापमान कम रहेगा, दोपहर में धूप निकलेगी।

31 अक्टूबर तक 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा पारा

न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 31 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.