Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में छाने लगी सुबह और शाम हल्‍की धुंध

Agra Weather आगरा मेें मंगलवार को सुबह बादल छाने से धूप हो गई कुछ हल्‍की। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ और गिरावट। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री के करीब। हवा में ठंडक रहने से मिल रही अब राहत।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:23 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 11:23 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में छाने लगी सुबह और शाम हल्‍की धुंध
आगरा में दोपहर में तेज धूप के चलते ताजमहल घूमने आई बच्‍ची ने इस तरह पायी राहत।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में अब रात के समय शरीर में फुरफुरी सी दौड़ने लगी है। रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक हल्‍की धुंध भी छाने लगी है। घरों के अंदर जरूर कुछ गर्मी है लेकिन बाहर निकलने पर हल्‍की ठंड का अहसास हो रहा है। मंगलवार को तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह हल्‍की धुंध छाए रहने से धूप भी हल्‍की है और हवा में ठंडक रहने से पसीना नहीं आ रहा है। सुबह आठ बजे तक तो हल्‍की धुंध भी छाई रही। मंगलवार को सुबह छह से नौ बजे तक धूप में गर्माहट महसूस नहीं हो रही थी। सुबह 10 बजे लगभग धूप निकल आई। हालांकि सुबह 11 बजे तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। इस सप्‍ताह के बाद तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज हो सकती है। सुबह और शाम को मौसम खुशनुमा हो चुका है। रात को दोपहिया वाहन पर ठंड महसूस हो रही है। आज अधिकतम 34 तो न्‍यूनतम 19 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्‍तर सोमवार की अपेक्षा 32 से घटकर 30 फीसद पर आ गया है। अभी दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर दर्ज किया जा रहा है।

इससे पहले सोमवार को प्रदूषण बढने और हवा में ठंडक होने से सुबह धुंध के छाई रही थी। सुबह सात बजे तक धूप निकल आती है, लेकिन धुंध में सूरज की किरणें हल्की पड गईं। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली। रात को हवा में ठंडक रही। इससे अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.