Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में धूप हुई कुछ हल्‍की, रात और सुबह ठंडी

Agra Weather आगरा मेें रविवार को सुबह धूप कुछ हल्‍की लेकिन उमस का स्‍तर बढ़ा। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है आज कुछ गिरावट। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब। इस सप्‍ताह बाद गर्मी से मिलेगी राहत।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 10:25 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 10:25 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में धूप हुई कुछ हल्‍की, रात और सुबह ठंडी
रविवार को आगरा में धूप हल्‍की निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में रविवार को सुबह धूप कुछ हल्‍की है और हवा में ठंडक रहने से पसीना नहीं आ रहा है। इस सप्‍ताह के बाद तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि अभी ही इतनी राहत आ चुकी है कि पंखे में ही गुजारा हो रहा है। रात को मौसम ठंडा हो चुका है।

loksabha election banner

रविवार को सुबह धूप कुछ हल्‍की है। हालांकि सुबह 11 बजे तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 36 तो न्‍यूनतम 21 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्‍तर शनिवार की अपेक्षा बढ़कर 33 से 38 फीसद पर आ गया है। मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को दिन में तेज धूप निकलेगी, रात में तापमान कम रह सकता है। शनिवार को सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर तीन बजे तक गर्मी और उमस रही। शाम को मौसम का मिजाज बदल गया था। हवा में ठंडक रही। इससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.