Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में एक सप्‍ताह बाद ठंडक दे जाएगी दस्‍तक

Agra Weather आगरा मेें शुक्रवार को सुबह धूप कुछ हल्‍की लेकिन उमस का स्‍तर बढ़ा। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में हो सकती है आज कुछ वृद्धि। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब। बारिश की संभावना न के बराबर रह गई।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 11:31 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 11:31 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में एक सप्‍ताह बाद ठंडक दे जाएगी दस्‍तक
आगरा में शुक्रवार को सुबह से धूप तेज है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के मामले में इस बार मौसम विभाग के पूर्वानुमान फ्लॉप ही साबित हो रहे हैं। मानसून का सीजन निकल गया, यहां सामान्‍य से कम बारिश हुई। अब इस महीने पहले 13-14 अक्‍टूबर और बाद में 17 से 19 अक्‍टूबर के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई थी। वह संभावना भी कम पूरी होती नजर नहीं आ रही है। हालांकि अगले सप्‍ताह से ठंड का आगाज हो जाएगा। रात के तापमान में और ज्‍यादा गिरावट आएगी।

loksabha election banner

शुक्रवार को सुबह हल्‍की धूप तेज है। हालांकि सुबह 11 बजे तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा चुका है लेकिन यह 33 डिग्री के होने जैसा अहसास करा रहा है। आज अधिकतम 36 तो न्‍यूनतम 22 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्‍तर गुरुवार की अपेक्षा 51 फीसद से गिरकर शुक्रवार को 33 फीसद पर आ चुका है। आर्द्रता में कमी आने के चलते ही बारिश के आसार अब कम नजर आ रहे हैं। शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं।

इससे पहले गर्मी और उमस से गुरुवार को लोग परेशान रहे थे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर 12 से तीन बजे तक गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। इससे अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। रविवार को बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.