Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में 48 घंटे बाद मौसम बदलने के संकेत

Agra Weather आगरा मेें गुरुवार को सुबह धूप कुछ हल्‍की लेकिन उमस का स्‍तर बढ़ा। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में हो सकती है आज कुछ वृद्धि। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब। 17 अक्‍टूबर को बारिश की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 10:25 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में 48 घंटे बाद मौसम बदलने के संकेत
आगरा में धूप अभी परेशान कर रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में 48 घंटे बाद मौसम का मिजाज बदलने की ओर है। हल्‍के बादल छाने लगे हैं, उमस भी थोड़ी बढ़ी है। ये इस बात के संकेत हैं कि आने वाले समय में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 17 अक्‍टूबर से बादल और बूंदाबांदी की संभावना जाहिर की है। इसके साथ ही ठंड का आगाज हो जाएगा। हालांकि अभी भी रात के तापमान में कमी आने से मौसम खुशनुमा हो चुका है।

loksabha election banner

गुरुवार को सुबह हल्‍की धूप निकली है। बादलों के छाए रहने से सूरज की तपिश कम महसूस हो रही है। हालांकि सुबह 10 बजे तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा चुका है लेकिन यह 33 डिग्री के होने जैसा अहसास करा रहा है। आज अधिकतम 36 तो न्‍यूनतम 24 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्‍तर सोमवार की अपेक्षा 51 फीसद से बढ़कर गुरुवार को 51 फीसद पर आ चुका है। उमस के स्‍तर में लगातार वृद्धि हो रही है। ये अब बारिश होने की संभावना को प्रबल कर रहे हैं। मुंबई में बारिश शुरू भी हो चुकी है। 48 घंटे बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। 17 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। वहीं, बुधवार दिन में गर्मी और उमस रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर तीन बजे तक गर्मी और उमस रही। इससे अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 से 19 अक्टूबर को बारिश हो सकती है, बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

17 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर 18 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 14 अक्टूबर को आंश्‍ािक बादल छा सकते हैं, हालांकि पहले 13 से बारिश की संभावना जताई गई थी। अब 17, 18 और 19 अक्‍टूबर को बारिश के आसार जताए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.