Agra Weather Forecast: आगरा में हल्की बारिश के आसार, फिर ठंडक देगी दस्तक
Agra Weather आगरा मेें शुक्रवार को दिनभर रहेगी धूप तीखी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रहेगी एक-एक डिग्री की गिरावट। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब। 13 अक्टूबर को बारिश की संभावना।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में इन दिनों मौसम में बड़ा उलटफेर है। दिन में तेज धूप और रात को ठंडक। अक्टूबर का मध्य आने को है और शीत ऋतु की शुरुआत होने जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 13 और 14 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं। इसके बाद से ठंड बढ़ जाएगी।
शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकली है। सुबह 10 बजे तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा चुका है लेकिन यह 31 डिग्री के होने जैसा अहसास करा रहा है। आज अधिकतम 36 तो न्यूनतम 21 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। इससे पहले दिन में धूप के बाद गुरुवार रात को हवा में ठंडक रही थी। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, इसके साथ ही सर्दी शुरू हो जाएंगी। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर 12 बजे तक गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तेज धूप निकलेगी। 13 अक्टूबर को मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 14 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है।
13 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर 18 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 13 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद सर्दी पड़ने लग जाएगी।