Move to Jagran APP

आगरा में सताएगी अब सर्दी, मौसम विभाग ने दिया बारिश का अलर्ट

Agra Weather आगरा में अब तक धूप राहत दे रही है और सुबह और शाम को ही ठंड का अहसास हो रहा था लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार से बारिश होने का अनुमान जताया है। तीन दिन तक शहर के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 04 Jan 2022 12:04 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jan 2022 12:04 PM (IST)
आगरा में सताएगी अब सर्दी, मौसम विभाग ने दिया बारिश का अलर्ट
मंगलवार सुबह कोहरे के बीच स्‍कूल जाते बच्‍चे।

आगरा, जागरण संवाददाता। जो लोग ये कह रहे थे कि इस बार ठंड कम पड़ रही है, उनके लिए भी अब सर्दी शुरू होने वाली है। मौसम विभाग ने आगरा में बारिश को लेकर अलर्ट दिया है। लगातार तीन दिन तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। बारिश होने के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसके चलते गलन का अहसास होगा।

loksabha election banner

आगरा में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा लेकिन सुबह आठ बजे के बाद से धूप निकल आई है। लोग, धूप में बैठकर आनंद ले रहे हैं। न्‍यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते पांच से सात जनवरी के बीच बारिश होगी। इसके चलते अधिकतम तापमान तेजी से लुढ़केगा। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के बीच अंतर कम रह जाने से, सबसे ज्‍यादा ठंड का अहसास गुरुवार को होगा। आठ जनवरी से बादल छंटना शुरू हो जाएंगे। इसके बाद धूप निकलने से राहत महसूस होगी।

15 जनवरी तक रहेगी सर्दी

नए साल में कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आएगी, पांच जनवरी से मौसम बदल जाएगा और बारिश हो सकती है। 15 जनवरी तक सर्दी लोगों को परेशान करेगी। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण विशेषज्ञ डा. रंजीत कुमार ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में सर्दी अधिक रहती है, घना कोहरा छाने से सर्दी और बढ़ जाती है। इस बार भी जनवरी में सर्दी अधिक पड़ेगी, चार जनवरी तक सुबह और रात को कोहरा छाएगा। पांच जनवरी को मौसम बदल सकता है, बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। छह जनवरी को भी बादल छाए रह सकते हैं। इससे न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सात जनवरी से सुबह कोहरा छाएगा। 15 जनवरी के बाद सर्दी कम होने लगेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.