Move to Jagran APP

आगरा में सुबह और रात को गलन, दोपहर में धूप दे रही राहत

Agra Weather आगरा में न्‍यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हो रहा है। जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसके चलते सुबह और शाम को गलन का अहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप राहत प्रदान कर रही है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 02 Jan 2022 10:11 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jan 2022 10:11 AM (IST)
आगरा में सुबह और रात को गलन, दोपहर में धूप दे रही राहत
रविवार सुबह आगरा में सड़क किनारे अलाव जलाकर बैठे लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। रविवार का दिन है। सुबह नौ बजे के बाद आगरा में अच्‍छी धूप निकल आई है। इससे पहले हल्‍का कोहरा और धुंध छाए रहने से सुबह गलन का अहसास होता रहा। दिन में तेज धूप रहने की वजह से कुछ राहत है। न्‍यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे है। मौसम विभाग ने चार जनवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के चलते बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

loksabha election banner

ताजनगरी में इस समय पहाड़ों जैसा मौसम है। जब तक धूप है तो राहत है। लेकिन सूरज ढलने के साथ ही गलन बढ़ रही है। दरअसल न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर कम रह गया है। आगरा में सुबह नौ बजे के बाद से धूप तेज होती गई। 10 बजे धूप में गर्माहट महसूस हो रही है। लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। दरअसल तापमान में इन दिनों उतार चढ़ाव चल रहा है। सात-आठ डिग्री से बढ़कर तापमान 11 तक आ गया था। इसके बाद दुबारा से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि चार जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश होने के आसार भी हैं।

बढ़ गई गजक और मूंगफली की मांग

ठंड में सबसे ज्यादा मूंगफली और गजक की मांग रहती है। मूंगफली जहां 120 रुपये किलो बिक रही है वहीं तिल वाली गजक 460 रुपये किलो, गुड़ वाली मूंगफली की चिक्की 240 रुपये किलो और गुड़ वाली गजक 250 रुपये तक बिक रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.