Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सीजन का सबसे गहरा कोहरा, सुबह 10 बजे तक धूप नहीं

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह पूरे शहर के छाया रहा घना कोहरा। शनिवार रात से ही हो गई थी शुरुआत। दृश्‍यता शून्‍य। सुबह 10 बजे तक नहीं निकली धूप। कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड। कुछ दिन और रहेगी गलन भरी सर्दी। न्‍यूनतम तापमान चार डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 10:19 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 10:19 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सीजन का सबसे गहरा कोहरा, सुबह 10 बजे तक धूप नहीं
आगरा में रविवार सुबह 10 बजे तक इस तरह कोहरा छाया हुआ है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में लोग अभी तक यही कहते नजर आ रहेे थे कि पिछले सालों जैसी ठंड नहीं पड़ी। शनिवार रात 11 बजे से जो कोहरा शुरू हुआ है, वो रविवार सुबह 10 बजे तक नहीं छंटा है। इस सीजन में पहली बार इतना गहरा कोहरा छाया है। दृश्‍यता शून्‍य है। हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। पांच कदम का दूर का भी नजर नहीं आ रहा है। सुबह कोहरे की वजह से सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए हैं। सर्दी कंपकंपी छुड़ा रही है।

loksabha election banner

रविवार सुबह पूरे आगरा मंडल में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली है। सुबह 10 बजे का तापमान 6 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम 20 और न्‍यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है। इससे पहले शनिवार को सर्दी के पहले घने कोहरे में रात 10 बजे के बाद द्रश्यता शून्य हो गई थी। हाईवे से लेकर शहर में रेंग रेंग कर वाहन चले, घने कोहरे में शीतलहर चलने से लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सुबह कोहरा छाने के साथ गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहेए नौ बजे तक शीतलहर चली। इसके बाद धूप निकल आईए दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर में सर्दी से राहत मिली। शाम को सर्द हवा चलने लगी। न्यूनतम तापमान सामान्य 10 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहींए अधिकतम तापमान सामान्य 22 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रात आठ बजे के बाद कोहरा छाने लगा, रात नौ बजे घने कोहरे में वाहन चालकों को परेशानी होने लगी। रात 10 के बाद द्रश्यता शून्य हो गई। हाईवे के साथ ही शहर में वाहन रेंग रेंग कर चलने लगे। कुछ दूरी पर आगे चल रहे वाहन भी दिखाई नहीं दिए। शहर के बाहरी हिस्से और यमुना किनारा रोड पर सबसे ज्यादा परेशानी हुई, यहां कोहरे में कुछ दिखाई ना देने पर वाहन चालकों को मुश्किल हुई। रात 11 बजे कोहरे में स्ट्रीट लाइट भी दिखाई देना बंद हो गईं और वाहनों की रफ़्तार थम गई।

22 जनवरी तक सुबह छाएगा घना कोहरा

दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक डा रंजीत कुमार ने बताया कि दिन में धूप निकलने से कोहरा छा रहा है, अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। इसी तरह का मौसम 22 जनवरी तक रहेगा। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

सांस रोगियों के लिए घातक है कोहरा

एसएन मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट विभाग के अध्यक्ष डा संतोष कुमार ने बताया कि सांस संबंधी बीमारियों से पीडित मरीजों के लिए कोहरा घातक है, कोहरे में प्रदूषक तत्व निचली सतह पर आ जाते हैं। ऐसे में अस्थमा और क्रानिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से पीडित मरीज कोहरा होने पर टहलने ना जाएं, धूप निकलने पर ही घर से बाहर निकलें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.