Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में धूप खिली लेकिन सर्द हवा करती रहेगी परेशान

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह मौसम रहा बिल्‍कुल साफ कोहरा नहीं रहा जरा भी। सुबह आठ बजे के बाद निकली धूप। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में आया सुधार। अब भी पलटवार कर सकती है सर्दी। आज दिनभर निकली रहेगी अच्‍छी धूप।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 10:37 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 10:37 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में धूप खिली लेकिन सर्द हवा करती रहेगी परेशान
ताजमहल पर सोमवार को धूप के बीच मस्‍ती करते पर्यटक।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सोमवार सुबह से आसमान साफ है। आज धूप भी अच्‍छी निकली है, इससे लोगों ने राहत महसूस की। आज सुबह कोहरा भी नहीं रहा और मौसम एकदम खुला है। मौसम विभाग की मानें सर्दी फिर पलटवार कर सकती है। मकर संक्राति तक ठंड रहेगी।

loksabha election banner

सोमवार को सुबह आठ बजे से ही धूप निकलना शुरू हो गई। 10 बजे का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। रविवार के मुकाबले चार डिग्री की गिरावट है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम 19 और न्‍यूनतम छह डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है। रविवार के मुकाबले सोमवार को तापमान में बड़ी गिरावट है।

इससे पहले रविवार को धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली। मगर, रविवार शाम को सर्द हवा चलने लगी, इससे ठंडक बढ गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार ​डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे धूप निकल आई, 11 से दोपहर दो बजे तक तेज धूप निकली। इसके बाद सर्द हवा चलने लगी, इससे ठंडन बढ गई। शाम को सर्द हवा तेज हो गईं। न्यूनतम तापमान सामान्य सात डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 17 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को धूप निकलेगी, साथ ही सर्द हवा चलेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.