Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: घने कोहरे के आगोेश में लिपटी रही ताजनगरी की सुबह

Agra Weather आगरा में शुक्रवार को सुबह रहा घना कोहरा। हाईवे पर रही दृश्‍यता शून्‍य जैसी स्थिति। सुबह 10 बजे तक नहीं निकली धूप। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में आया सुधार। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दर्ज होगी तापमान में गिरावट।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 09:21 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 09:21 AM (IST)
Agra Weather Forecast: घने कोहरे के आगोेश में लिपटी रही ताजनगरी की सुबह
शुक्रवार सुबह 10 बजे तक आगरा में कोहरे के चलते ऐसा हाल था।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में शुक्रवार सुबह कोहरे के आगोश में लिपटी रही। सुबह के समय हाल यह रहा कि नेशनल हाईवे और यमुना तथा लखनऊ एक्‍सप्रेसवेे पर दृश्‍यता शून्‍य जैसी स्थिति रही। वाहन रेंग-रेंग कर चले। सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली है। शुक्रवार को दिनभर हल्‍की धूप रहने की ही संभावना है। वहीं गुरुवार के मुकाबले तापमान में भी कमी दर्ज होगी।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह से घना कोहरा छाया है। सुबह 10 बजे तक आसमान साफ नहीं हुआ है। 10 बजे का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। गुरुवार के मुकाबले तीन डिग्री की गिरावट है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम 21 और न्‍यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले बादल छाए रहने से गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह 10 बजे तक बादल छाए रहे, कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके बाद दोबारा बादल छा गए, दोपहर में भी कुछ देर के लिए ही धूप निकली। शाम को सर्द हवा चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 22 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 7 डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10 जनवरी से गहराएगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को कोहरा छाएगा। शनिवार को सुबह कोहरा छाने के बाद दोपहर में धूप निकलेगी। 10 जनवरी से घना कोहरा छा सकता है, इससे न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.