Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी के मौसम में उलटफेर, कोहरा जमाएगा डेरा

Agra Weather आगरा में गुरुवार को सुबह बाहरी इलाकों में रहा कोहरा। सुबह 10 बजे तक नहीं निकली धूप। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में आया सुधार। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दर्ज होगी तापमान में गिरावट। कोल्‍ड डे कंडीशन बनने के भी आसार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 10:08 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 10:08 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी के मौसम में उलटफेर, कोहरा जमाएगा डेरा
सिकंदरा स्‍मारक में गुरुवार सुबह 10 बजे तक ऐसी स्थिति थी।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में एक बार फिर मौसम में उलटफेर होने के आसार बन रहे हैं। बूंदाबांदी होने के बाद अब कोहरा डेरा जमाने को तैयार है। गुरुवार सुबह शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली है। यदि धूप नहीं आई तो कोल्‍ड डे जैसी कंडीशन भी बन सकती है। शाम को कोहरा भी छाने के संकेत हैं। हालांकि बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। तड़के कोहरा भी छाया रहा। हाईवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। सुबह 10 बजे तक बहुत हल्‍की धूप निकली है। 10 बजे का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। बुधवार के मुकाबले दो डिग्री की गिरावट है। मौसम विभाग ने गुरुवार को अधिकतम 22 और न्‍यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले बुधवार सुबह बादल छाए रहे, दोपहर में धूप निकली। इससे सर्दी से राहत मिल सकी। न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सर्द हवा चलने के साथ सुबह बादल छाए रहे, 10 बजे के बाद धूप निकली। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली। शाम को सर्द हवा चलने लगी। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य सात डिग्री सेल्सियस से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को सुबह कोहरा छाएगा। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छा सकता है, शनिवार को भी घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। मगर, तापमान में गिरावट नहीं आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.