Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: कोहरे की चादर में लिपटी ताजनगरी, नए साल के जश्‍न पर सर्दी छुड़ाएगी कंपकंपी

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह पूरे शहर में छाया रहा घना कोहरा। सर्द हवाओं के बीच सुबह 11 बजे तक धूप गायब। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्‍य से नीचे पहुंचे। दो से छह जनवरी के बीच बारिश होने के भी जताए जा रहे आसार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 10:41 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 10:41 AM (IST)
Agra Weather Forecast: कोहरे की चादर में लिपटी ताजनगरी, नए साल के जश्‍न पर सर्दी छुड़ाएगी कंपकंपी
कोहरे के चलते सुबह 10 बजे तक सिकंदरा स्‍मारक साफ नजर नहीं आ रहा था।

आगरा, जागरण संवाददाता। पहाड़ों पर इस समय जमकर बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही पड़ोसी राज्‍य राजस्‍थान में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कुछ स्‍थानों पर वहां पारा शून्‍य तक पहुंच चुका है। इन जगहों से चलने वाली हवाएं आगरा में भी लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे धूप नहीं निकली है। सुबह देर तक पूरे शहर पर घने कोहरे की चादर छाई रही। रात को ताजनगरीवासी जब नए साल का जश्‍न मनाने घरों से बाहर निकलेंगे तो सर्दी दांत किटकिटा देगी। आज न्‍यूनतम तापमान लुढ़ककर तीन डिग्री सेल्सियस तक आने के आसार हैं। वहीं दो से लेकर छह जनवरी के बीच बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

ताजनगरी में गुरुवार सुबह पांच बजे से पूरे आगरा में घना कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 11 बजे तक ध्‍ूाप नहीं निकली है और बर्फीली हवा चलते रहने से ठंड से राहत नहीं मिली है। सुबह 10 बजे का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। जो बुधवार की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस कम है। आज अधिकतम 19 और न्‍यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर आने की उम्‍मीद है।

वहीं, बुधवार को सर्द हवा चली, दोपहर में तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सुबह सर्द हवा चली, 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर तीन बजे तक धूप निकली, इसके बाद सर्द हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य 22 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को शीत लहर चलेगी।

नए साल का आगाज बारिश से हो सकता हैै

नए साल पर एक जनवरी को बारिश हो सकती है, न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दो जनवरी को भी बादल छाने के साथ बारिश की आशंका है, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। दरअसल मौसम का पूर्वानुमान देने वाली वेदर वेबसाइट्स पर आगरा में दो से छह जनवरी तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.