Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई आगरा के लोगों के कंपकंपी, पारा आया सामान्‍य से नीचे

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह रहा हल्‍का कोहरा। हवाओं के आगे धूप की तेजी बेअसर। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्‍य से नीचे पहुंचे। नए साल की शुरुआत होने के साथ बारिश होने के भी जताए जा रहे आसार। इसके साथ शहर ओढ़ेगा कोहरे की चादर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 10:22 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 10:22 AM (IST)
Agra Weather Forecast: बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई आगरा के लोगों के कंपकंपी, पारा आया सामान्‍य से नीचे
बुधवार सुबह शीतलहर के चलते आग जलाते लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। गलन भरी सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। अब आगरा के लोगों की कंपकंपी छूट रही है। अधिकतम और न्‍यूनतम, दोनों ही तापमान सामान्‍य से नीचे पहुंच चुके हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नए साल की शुरुआत होने के साथ ही बारिश के आसार हैं और इसके बाद शहर कोहरे के आगोश में होगा। वहीं न्‍यूनतम तापमान चार डिग्री के करीब रहेगा।

loksabha election banner

ताजनगरी में बुधवार सुबह शहर के बाहरी इलाकों में हल्‍का कोहरा छाया रहा। सुबह करीब आठ बजे ध्‍ूाप निकली लेकिन बर्फीली हवा चलते रहने से ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह 10 बजे का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 19 और न्‍यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर आने की उम्‍मीद है।

इससे पहले शीत लहर चलने से मंगलवार को ही कंपकंपी छूटने लगी थी। दोपहर में धूप निकली, लेकिन सर्द हवा चलने से लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। धूप निकलने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिली। दोपहर में सर्द हवा चलती रही, शाम को गलन जैसी हालत थी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 22 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

तीन डिग्री तक पहुंचेगा पारा, हो सकती है बारिश

शीतलहर चलने से बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। दो जनवरी को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.