Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में कोहरे ने जमाया डेरा, बारिश के बाद बढ़ी गलन

Agra Weather आगरा मंडल मेें बूंदाबांदी और बारिश के बाद गलन जैसा होने लगा अहसास। शुक्रवार सुबह छाया रहा कोहरा। तापमान आया सामान्‍य से चार डिग्री तक नीचे। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब पहुंच चुका है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 10:43 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 10:43 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में कोहरे ने जमाया डेरा, बारिश के बाद बढ़ी गलन
शुक्रवार सुबह गलन जैसा अहसास होने पर लोगों को अलाव जलाने पड़े।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में शुक्रवार सुबह कोहरे ने डेरा जमा लिया। दरअसल गुरुवार को दोपहर तक होती रही बूंदाबांदी के बाद शाम से ही धुंध सी छाने लगी थी। शुक्रवार सुबह गलन का अहसास हुआ और बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी और इसके बाद मैदानी इलाकों में बारिश का असर अब सीधे तौर पर तापमान में देखने को मिल रहा है। आगरा में न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के करीब आ चुका है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है शनिवार को धूप राहत दे सकती है।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह आगरा में कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे तक धुंध रही, इसके बाद धूप निकलने से राहत महसूस हुई। सुबह 09 बजे का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है। आज अधिकतम 22 तो न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज कोल्‍ड डे जैसी कंडीशन रहेगी।

इससे पहले गुरुवार को बारिश के बाद कुछ देर के लिए ही धूप निकली थी और तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। रात को सर्द हवा चलने से सर्दी और बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 28 डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस कम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 15 से 16 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी सुबह कोहरा छा सकता है।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.