विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Zone Weather: आगरा में चार दिन तक झमाझम बारिश की चेतावनी, पढ़िए मथुरा, एटा कासगंज के मौसम का हाल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 11 Jul 2023 08:34 AM (IST)

Agra Weather Forecast आगरा मंडल में मानसून मेहरबान है। पिछले तीन दिनों से बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज ...और पढ़ें

Agra Zone Weather: आगरा में चार दिन तक बारिश का अनुमान है।
Agra Zone Weather: आगरा में चार दिन तक बारिश का अनुमान है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सावन के पहले सोमवार पर इंद्र देवता ने शहर को भिगो दिया। सुबह से शाम तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। हालांकि इससे उमस में राहत नहीं मिली लेकिन बारिश में भोलेनाथ के दर्शन को निकले श्रद्धालु खुश रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक बादल बरसेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 6.1 एमएम वर्षा हुई। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज नहीं की गई।

मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि आगरा में अगले चार दिन तक तेज वर्षा होगी। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है।15 जुलाई से बादल घिरेंगे, लेकिन तेज वर्षा की बजाय बूंदाबांदी हो सकती है।

मथुरा का मौसम

मथुरा में सोमवार शाम को मूसलाधार वर्षा से शहर पानी-पानी हो गया। शहर की मुख्य सड़कों पर तो चार फीट तक पानी भर गया। करीब एक घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। वर्षा बंद होने पर वाहन गुजरे तो जाम लग गया। लिंक गलियों से लोग गुजरे तो वहां भी जलभराव व जाम मिला। हर ओर जाम व जलभराव से शहरवासी कराह उठे। लोग घरों में कैद होकर रह गए। सर्वाधिक बुरा हाल तो बीएसए रोड, भूतेश्वर रोड, हाईवे सर्विस रोड का रहा। यहां वर्षा बंद होने के बाद भी काफी देर तक पानी भरा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ गया। इस बार श्रावण मास की शुरुआत वर्षा से हुई है। हर रोज रिमझिम व तेज वर्षा हो रही है।

मैनपुरी का मौसम

मैनपुरी में सावन में इंद्रदेव की जिले पर खूब कृपा बरस रही है। सोमवार को भी लगातार बारिश हुई, लेकिन उमस से छुटकारा फिर भी नहीं मिल सका। मौसम विभाग ने जिले से जुड़ा माैसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार को भी वर्षा होने की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, बुधवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, इस दौरान हल्की और तेज वर्षा भी हो सकती है। दक्षिणी-पूर्वी और दक्षिणी-पश्चिमी मध्यम से तेज बयार भी चल सकती है।

कासगंज का मौसम

कासगंज में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तापमान में गिरावट आएगी।

एटा में उमस से परेशान

एटा में मौसम विभाग अभी और बारिश की चेतावनी दे रहा है। बारिश के कारण मूंगफली को अधिक नुकसान बरसात के कारण मूंगफली की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भर गया इसलिए उसके सड़ने का खतरा बढ़ गया है। अभी भी तमाम खेतों में मूंगफली की फसल है। खेतों में यह फसल काटी जा चुकी है। इसके अलावा मक्का और चरी की फसल में भी थोड़ा नुकसान माना जा रहा है। जिन लोगों की गांवों में खेतों में मक्का की फसल है वहां नराई भी चल रही है। के कारण नराई में कठिनाई आ रही थी लेकिन जब वर्षा बंद हुई तो किसानों ने खेतों में काम करना शुरू कर दिया।