Agra Weather: तापमान ने दी राहत, बादल और बारिश कर सकते हैं आज कुछ परेशान Agra News
धूप निकलने से बुधवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री किया गया दर्ज। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री। आज छाए रहेंगे शहर में बादल।
आगरा, जागरण संवाददाता। नए साल के आगाज के साथ सर्दी के तेवर नरम हो गए। बुधवार काेे धूप ने तापमान में थोड़ी दम भरी। कई दिनों से सर्दी से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि शाम होते होते गलन फिर महसूस होने लगी। अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम 3.9 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छाए रह सकते हैं।
नए साल के साथ सूरज की किरणों ने सर्दी के तेवर को नरम कर दिया है। गुरुवार सुबह नौ बजे के बाद धूप निकलने से लोग घरों से बाहर निकल आए और बीच-बीच में बादल भी बनते बिखरते रहे।
इससे पहले बुधवार की शाम सर्द हवा तेज हो गई थी, रात में शीत लहर चली। अधिकतम आद्र्रता 97 फीसद दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह मंगलवार (13.6) से करीब चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहा।
दो से चार जनवरी तक बारिश की आशंका
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो जनवरी को घने बादल छा सकते हैं, तीन और चार जनवरी को बादल छाए रहने के साथ बारिश की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। पांच और छह जनवरी को कोहरा छाया रहेगा, सात जनवरी को बारिश हो सकती है।
आगरा का तापमान
31 दिसंबर
अधिकतम - 13.6
न्यूनतम - 4.9
30 दिसंबर
अधिकतम - 8.8
न्यूनतम - 0.9 (एयरफोर्स स्टेशन), 1.9 (आगरा ताज)
29 दिसंबर
अधिकतम तापमान - 12
न्यूनतम तापमान - 04
28 दिसंबर
न्यूनतम - 4.1
अधिकतम - 9.9 डिग्री (एयरफोर्स स्टेशन) , 10.1 (आगरा ताज)
27 दिसंबर
न्यूनतम - 4.5
अधिकतम - 14.5