Move to Jagran APP

नए साल का पहला दिन, आगरा में सुबह से खिली अच्‍छी धूप, आने वाले समय में बदल सकता मौसम का मिजाज

Agra Weather आगरा में वर्ष 2022 का पहला दिन सुबह से ही सूरज की किरणों को धरती पर बिखेरता नजर आया। धूप अच्‍छी होने की चलते न्‍यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 11:09 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 11:09 AM (IST)
नए साल का पहला दिन, आगरा में सुबह से खिली अच्‍छी धूप, आने वाले समय में बदल सकता मौसम का मिजाज
नए साल के पहले दिन ताजमहल पर पर्यटक इस अंदाज में नजर आए।

आगरा, जागरण संवाददाता। वर्ष 2022 का पहला दिन है। शनिवार को सुबह से ही आगरा में सूरज की किरणें धरती पर बिखरती नजर आईं। धूप में तेजी होने के चलते लोगों ने सुबह की चाय का आनंद, सूरज के सामने बैठकर ही लिया। आज न्‍यूनतम तापमान में भी सुधार दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है।

loksabha election banner

ताजनगरी में इस समय पहाड़ों जैसा मौसम है। जब तक धूप है तो राहत है। लेकिन सूरज ढलने के साथ ही गलन बढ़ रही है। दरअसल न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर कम रह गया है। आगरा में सुबह आठ बजे के बाद से धूप तेज होती गई। 10 बजे धूप में गर्माहट महसूस हो रही है। लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। दरअसल तापमान में इन दिनों उतार चढ़ाव चल रहा है। सात-आठ डिग्री से बढ़कर तापमान 11 तक आ गया था। इसके बाद दुबारा से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि तीन जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश होने के आसार भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.