आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम का मिजाज बदल गया है, सुबह से बादल छाए हुए हैं और सर्दी बढ़ गई है। कोल्ड डे जैसी कंडीशन है। बुधवार सुबह 11 बजे तक धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिर भर बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं गुरुवार को बारिश होने के प्रबल आसार बन रहे हैं।
अब तक सुबह सर्द हवा चलने के साथ धूप निकल रही थी लेकिन बुधवार से मौसम बदल गया है। सर्द हवा चल रही है और धूप नहीं निकली है। इससे सर्दी और बढ़ गई। आठ बजे से बादल छाना शुरू हुए और 11 बजे के बाद नहीं हटे हैं। आज दिनभर सूर्यदेव के दर्शन होने के आसार नहीं लग रहे हैं। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है। दोपहर के तापमान में भी गिरावट की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर कम रह जाने से ही सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है।
कल हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, सुबह और दोपहर का तापमान कम हो सकता है। शुक्रवार से कोहरा छाएगा।
a