Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: झमाझम बारिश से ताजनगरी में लुढ़का अधिकतम तापमान

Agra Weather आगरा में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बरसात होने के आसार। अधिकतम तापमान में आज रहेगी गिरावट।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 10:01 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 10:01 AM (IST)
Agra Weather Forecast: झमाझम बारिश से ताजनगरी में लुढ़का अधिकतम तापमान
Agra Weather Forecast: झमाझम बारिश से ताजनगरी में लुढ़का अधिकतम तापमान

आगरा, जागरण संवाददाता। मानसून विदाई की बेला में ताजनगरी में शुक्रवार को दोपहर बाद बादल मेहरबान हुए। शहर के अधिकांश हिस्‍से में झमाझम बरसात हुई। इसका असर शनिवार को भी देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान में गिरावट है और सुबह से धूप भी हल्‍की है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। इधर शुक्रवार को 30 मिनट की अवधि में ही 45 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

loksabha election banner

आगरा में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्‍यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर में बारिश होने के 40 फीसद तक आसार हैं। इससे पहले शुक्रवार को धूप और उमस के बीच शाम को मौसम बदल गया। घने बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई। 30 मिनट में 45 एमएम बारिश दर्ज की गई। रात में बूंदबांदी होती रही। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। अर्जुन नगर, ताजगंज, शाहगंज, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, हरीपर्वत, मदिया कटरा में तेज बारिश हुई। यमुना पार, विजय नगर कॉलोनी, बल्केश्वर, जीवनी मंडी में रुक रुक कर बारिश होती रही। 45 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, दोपहर में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा था।

आज छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाए रहेंगे, इससे तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है।

बारिश का हाल

जुलाई में 24 घंटे में हुई सर्वाधिक 54 एमएम बारिश

अगस्त में 24 घंटे में हुई सर्वाधिक बारिश 85 एमएम

सितंबर में 30 मिनट में बारिश 45 एमएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.