विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा आगरा, बारिश या तेज धूप... कैसा रहेगा आज का मौसम

Published: Sat, 23 Aug 2025 10:03 AM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2025 10:15 AM (IST)

Weaआगरा में शुक्रवार को गर्मी और उमस का बोलबाला रहा जिससे लोग परेशान रहे। दिन का तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

Weather Update: धूप से बचाव के लिए छाता लेकर गुजरते राहगीर। जागरण
Weather Update: धूप से बचाव के लिए छाता लेकर गुजरते राहगीर। जागरण

HighLights

  1. आगरा में गर्मी और उमस से लोग परेशान
  2. शाम को हुई बूंदाबांदी से मिली राहत
  3. शनिवार को बारिश होने का पूर्वानुमान

जागरण संवाददाता, आगरा। गर्मी और उमस से शुक्रवार को दिन भर लोग परेशान रहे। धूप में निकलने पर पसीना टपकता रहा। प्रदेश का सबसे गर्म शहर आगरा रहा, दिन का तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद तेज धूप निकल आई। शाम को बूंदाबांदी से गर्मी से हल्की राहत मिल गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

दिन का तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

सुबह से ही तेज धूप निकली, इससे उमस भी बढ़ गई, सुबह 10 बजे के बाद धूप में निकलने पर लोग पसीने में नहाते रहे। कुछ देर के बादल छाने के बाद दोबारा तेज धूप निकल आई। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई और उमस बढ़ गई लेकिन बारिश नहीं हुई। पंखे और कूलर में भी लोगों को राहत नहीं मिली।

कुछ देर के लिए छाए बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी

उमस बढ़ने से लोग पसीने में नहाते रहे। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली, इसके बाद कुछ देर के लिए बादल छा गए। शाम चार बजे कमला नगर, बल्केश्वर सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। रात में घने बादल छा गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहर तापमान डिग्री सेल्सियस में

  • आगरा 35.8
  • बुलंदशहर 35
  • उरई 34. 6
  • मुरादाबाद 34. 2
  • मेरठ 34.1

बदलते मौसम में ठंडा पेय ना दें

मौसम लगातार बदल रहा है। गर्मी और उमस में बच्चे स्कूल से घर लौट रहे हैं, घर पर आते ही सीधे एसी और कूलर में बैठ जाते हैं। इसके साथ ही ठंडे पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं, इससे गले में खराश और गले में दर्द की समस्या हो रही है। नाक बहने के साथ बुखार आ रहा है। इसलिए बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ का सेवन ना करने दें। बुखार आने पर अपनी तरफ से पैरासीटामोल टैबलेट ही दें अन्य कोई दवा ना दें। डेंगू के कारण बुखार आया है तो दर्द निवारक दवाएं घातक हो सकती हैं। डा. योगेश दीक्षित बाल रोग विशेषज्ञ