विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा के कालिंदी विहार में हादसा, अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकराई; बाल बाल सगे भाई

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 20 Oct 2026 10:32 AM (IST)

आगरा के कालिंदी विहार में सोमवार रात एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे एक बाइक ...और पढ़ें

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।

HighLights

  1. मोमोज खा रहे दो भाई बाल-बाल बचे बड़े हादसे से।

  2. पुलिस ने डीसीएम क्लीनर को हिरासत में लिया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित 80 फुटा मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सड़क किनारे खड़ी बाइक और डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ कदम की दूरी पर खड़े होकर मोमोज खा रहे दो सगे भाई बाल-बाल बच गए।

घटना सोमवार की रात लगभग नौ बजे की है। चंद्र नगर निवासी 20 वर्ष के प्रिंस शर्मा अपने बड़े भाई मनोज शर्मा के साथ बाइक से मोमोज खरीदने के लिए 80 फुटा मार्ग पर आए थे। दोनों चौहान अस्पताल के पास बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके माेमोज खाने लगे। इसी दौरान सामने से आती तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई।

भीषण टक्कर से डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक दस मीटर दूर जाकर गिरी और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां मोजूद लोग भाग खड़े हुए। दोनों भाइयों का कहना था कि डीसीएम पेड़ से नहीं टकराती तो उन समेत कई लोगों को अपनी चपेट में ले लेती। बड़ा हादसा हो सकता था।

मौके पर पहुंची ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने हाइड्रा की मदद से डीसीएम को सड़क किनारे से हटवाया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि 80 फुटा मार्ग पर गाड़ी माल भर रही थी। क्लीनर ने अचानक गाड़ी को दौड़ा दिया। उसे हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेजा गया है।