विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में अनोखा करवाचौथ: दो पत्नियों ने एक साथ रखा पति के लिए व्रत, दोनों में बहनों जैसा दिखा प्यार

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Thu, 29 Oct 2026 11:28 PM (IST)

आगरा के एत्माद्दौला में एक अनोखी करवाचौथ देखने को मिली, जहाँ एक ही पति की दो पत्नियों ने मिलकर व्रत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आगरा में दो पत्नियों ने पति के लिए साथ रखा करवाचौथ व्रत।

  2. दोनों पत्नियां बहनों की तरह प्रेम और समझदारी से निभाती हैं रिश्ते।

  3. परिवार में आपसी बातचीत, सम्मान और तालमेल से बनी है खुशहाली।

जागरण संवाददाता, आगरा। करवाचौथ पर आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में एक परिवार की कहानी सबसे अलग रही। एक ही घर में रहने वाली दो पत्नियों ने अपने पति के लिए व्रत रखा, साथ पूजन किया और मिलकर व्रत खोला। दोनों परिवार की जिम्मेदारियां खुशी-खुशी निभाती हैं। उनके बीच प्रतिद्वंद्विता के बजाय बहनों जैसा अपनापन है।

नगला बिहारी निवासी 29 वर्षीय रामबाबू निषाद का विवाह वर्ष 2015 में फतेहाबाद के टोडा निवासी 26 वर्षीय सियादेवी निषाद से हुआ था। दंपती की तीन बेटियां हैं। रामबाबू ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने नुनिहाई निवासी आस्था से प्रेम विवाह किया। शुरुआत में सियादेवी ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई, लेकिन बातचीत के बाद परिवार में परिस्थितियां सामान्य हो गईं। अब दोनों साथ रहती हैं और करवाचौथ पर पूजन करती हैं।

Karwa chauth (1)

18 अक्टूबर को आस्था ने बेटे को जन्म दिया तो सियादेवी ने अस्पताल से घर लौटने तक परिवार की देखभाल की। उन्होंने बड़ी बहन की तरह जिम्मेदारी निभाई। कांच और प्लास्टिक की बोतलें बनाने के काम के साथ संपत्ति के क्रय-विक्रय से जुड़े रामबाबू का कहना है कि रिश्ते निभाने के लिए बातचीत, समझदारी और आपसी सम्मान जरूरी हैं। उनके अनुसार, दोनों पत्नियां घरेलू जिम्मेदारियों में तालमेल बनाए रखती हैं।