आगरा: काव्यांजलि में अटल जी को दी श्रद्धांजलि
आगरा: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर रविवार को काव्यांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
आगरा: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर रविवार को सभी विधानसभाओं में काव्यांजलि कार्यक्रम हुए। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शहरवासियों ने अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उत्तर विधानसभा के संयोजक विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने होटल वैभव पैलेस में काव्यांजलि आयोजित की। इसमें शहर के सम्मानित कवियों ने अटल जी की कविताओं का व्याख्यान और काव्य पाठ किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजक नगेंद्र प्रसाद दुबे गामा, प्रबुद्धजन व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आगरा दक्षिण विधानसभा का कार्यक्रम गुलाब वाटिका नोर्थ ईदगाह कॉलोनी में हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य वक्ता आचार्य हरिओम, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने किया। आचार्य हरिओम ने कहा कि अटल जी को सुनने के लिए विरोधी भी चादर ओढ़कर जाते थे। कवि राजबहादुर, शिवशंकर बहल, रुचि चतुर्वेदी, योगी सूर्यनाथ, पदम गौतम ने अटल की कविताओं का पाठ किया। पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य, दीपक खरे, केके भारद्वाज, सुनील कर्मचंदानी, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
छावनी विधानसभा का कार्यक्रम माना मंडपम सदर बाजार में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के संयोजन में हुआ। शैलबाला अग्रवाल, दिनेश अगरिया, ज्योत्सना कुमारी, डिंपल शर्मा ने अटल जी की कविताएं पढ़ीं। एससी आयोग के अध्यक्ष सांसद रामशंकर कठेरिया, रमाशंकर गोयल लल्ला बाबू, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रभुदयाल कठेरिया, अशोक चौबे एडवोकेट, रवि चौबे, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। आगरा ग्रामीण विधानसभा का कार्यक्रम अमल गार्डन में हुआ। अटल जी के जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और कवियों ने काव्य पाठ किया। प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा, प्रशांत पौनिया, रामकुमार शर्मा, गिर्राज सिंह कुशवाहा, अनिल सारस्वत, रितिक चौहान आदि मौजूद रहे।