आगरा में हावड़ा एक्सप्रेस से कटा वायुसेना जवान, परिवार के साथ जा रहे थे प्रयागराज
आगरा के अछनेरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह वायुसेना के जवान नैनाराम जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से कट गए। वे अपने परिवार ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। अछनेरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह वायुसेना के जवान नैनाराम जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस से कट गए। राजस्थान के नागौर निवासी वायुसेना जवान प्रयागराज में तैनात थे। पत्नी और बच्चों के साथ जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से बुधवार सुबह प्रयागराज जा रहे थे। वह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर वह उतर गए थे।
पत्नी और बच्चों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। वह टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंच गए। पत्नी को लगा कि दूसरे कोच में सवार हो गए होंगे, कुछ देर में आ जाएंगे। इधर, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के गुजरने के गुजरने के बाद वायुसेना जवान के सिर और धड़ रेल की पटरी पर अलग-अलग मिले। रेलवे कर्मचारियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।
जवान के पास मिले पहचान पत्र से उनकी पहचान हुई। ट्रेन में यात्रा कर रही उनकी पत्नी को इसकी जानकारी दी। सूचना पर आगरा से वायुसेना के अन्य जवान भी पहुंच गए। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि जीआरपी हादसा या आत्महत्या के दृष्टिकोण से जांच कर रही है।
