Move to Jagran APP

Agra Top News: यमुना नदी में तीन दोस्त डूबे, विदेशी महिला पर्यटक निकली कोरोना पाजिटिव, एक क्लिक में पढ़िए आगरा की टाप 4 खबरें

Agra Top News आगरा में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं। सितारा होटल में ठहरी विदेशी महिला पर्यटक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। अागरा की प्रमुख घटनात्मक खबरें एक क्लिक में पढ़ सकते हैं।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 08:12 PM (IST)
Agra Top News: यमुना नदी में तीन दोस्त डूबे, विदेशी महिला पर्यटक निकली कोरोना पाजिटिव, एक क्लिक में पढ़िए आगरा की टाप 4 खबरें
Agra Top News: आगरा की प्रमुख घटनाएं एक क्लिक में पढ़ सकते हैं।

आगरा, जागरण टीम। आगरा में सोमवार की प्रमुख घटनाएं एक ही स्थान पर पढ़ सकते हैं।

loksabha election banner

1. होटल में ठहरी विदेशी महिला पर्यटक में कोरोना की पुष्टि

कोरोना के पांच नए केस मिले सक्रिय केस 19 जागरण संवाददाता, आगरा: सितारा होटल में ठहरी विदेशी महिला पर्यटक की सोमवार को कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। रिपोर्ट आने से पहले ही महिला पर्यटक चली गई, होटल में संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को अमेरिका की महिला पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आई थी।

यहां एक सितारा होटल में ठहरी, उनके सैंपल लिए गए। रविवार को ताजमहल का दीदार किया, रात में ट्रेन से दिल्ली चली गईं। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद होटल में महिला पर्यटक के संपर्क में आए कर्मचारियों का ब्योरा जुटाया गया है। इनके सैंपल लिए जा रहे हैं। 24 घंटे में 1652 सैंपल लिए गए। पांच नए केस मिले हैं, कोरोना संक्रमित एक मरीज ठीक हुआ है। अब 19 सक्रिय केस हैं। सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन (घर पर) में चल रहा है।

2. पिता ने रची थी बेटी की हत्या की साजिश

आगरा में दो दिन पहले खेरागढ़ के भिलावली में रोड पर जलती मिली विवाहिता की हत्या की साजिश उसके पिता ने ही रची थी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। पति से तलाक के बाद महिला मायके में रह रही थी। दूसरी शादी करने को तैयार नहीं हुई और पिता से अक्सर विवाद होता तो पुलिस बुला लेती थी।इसीलिए पिता ने कोरोना के इलाज के नाम पर उसे रिश्ते के भांजे झोलाछाप के हवाले कर दिया।ड्रिप में नशीला इंजेक्शन डालकर उसे बेहोश करने के बाद उसका गला रेता गया और आग के हवाले कर दिया।किस्मत से महिला बच गई।

खेरागढ़ के भिलावली रोड पर 21 मई की रात को एक महिला रोड पर जलती मिली थी। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया।महिला की हालत में सुधार हो गया।इसके बाद महिला की पहचान धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी मिथलेश के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कराए थे। अपने बयानों में महिला ने पिता मंगल सिंह, संजय और उसके एक दोस्त को घटना के लिए जिम्मेदार बताया था।

3. यमुना नदी में तीन युवक डूबे

आगरा में बटेश्वर स्थित यमुना नदी में सोमवार सुबह स्नान करते समय तीन युवक डूब गए। सोमवार सुबह सात बजे के करीब फतेहाबाद के पीताबाई पोखर निवासी आयुष 18 , फतेहाबाद के ही कछयायी निवासी सौरभ 19 व आशीष 20 तथा बोदला आगरा निवासी कन्हैया 25 दो बाइक से बटेश्वर पूजा अर्चना करने पहुंचे। पूजा अर्चना से पहले वे यमुना नदी में स्नान करने लगे । स्नान करते समय आयुष गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। उसे बचाने उसका रिश्ते का भाई कन्हैया व सौरभ उसकी ओर बढ़े तो वे भी डूबने लगे। अपने तीनों साथियों को डूबता देख आशीष व मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने चीख पुकार मचा दी। सूचना पर गोताखोर व पुलिस पहुंची। गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए।

4. युवक की करंट से मौत

आगरा में सदर के सराय चुंगी इलाके में सोमवार को वेल्डिंग करने वाले युवक की करंट से मौत हो गई। जानकारी होने पर वहां पहुंचे स्वजन ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया। सदर के नैनाना जाट निवासी 19 वर्षीय विनीत पुत्र सुमेरी, ग्वालियर हाईवे पर सराय चुंगी के पास ट्रक की बाड़ी बनाने वाले के यहां काम करता था। स्वजन के अनुसार सोमवार की सुबह वह काम पर गया था।

वहां ट्रक की बाडी में वेल्डिंग के दौरान करंट आने से विनीत की मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि मालिक ने कई घंटे तक विनीत की मौत की खबर उन्हें नहीं दी। दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्वजन को गांव के लोगों ने इसकी जानकारी दी। जिससे स्वजन और बस्ती के लोगों में आक्रोश फैल गया।उन्होंने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर शांत हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.