विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे में नौकरी के नाम पर कइयों को ठगा, आगरा एसटीएफ ने दबोचा राजस्थान का ठग

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 19 Sep 2026 12:41 PM (IST)

एसटीएफ आगरा ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य राधे मीना को ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपित से रेलवे के दो फर्जी नियुक्ति पत्र और सात मुहरें मिली हैं। आरोपित ने बताया कि आगरा के दो युवकों को भर्ती कराने के नाम पर जाल में फंसाया था। उनसे दो लाख रुपये लेने आया था।

गिरफ्तार आरोपित का नाम राधे मीना है। वह गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर का रहने वाला है। एसटीएफ के एसपी राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान में सक्रिय गिरोह के सदस्य के आगरा में होने की सूचना मिली थी। छत्ता के हाथीघाट क्षेत्र से गुरुवार की रात उसे गिरफ्तार किया गया है

पूछताछ में आरोपित राधे मीना ने बताया कि नियुक्ति पत्र उसका साथी बने सिंह तैयार कराता है। गिरोह के लोग बेरोजगार युवकों को अपने जाल में फंसाते हैं। युवकों को बताते हैं कि रेलवे के बड़े अधिकारियों में उनकी अच्छी पकड़ है। वह युवकों काे आवेदन कराने के बाद परीक्षा दिलाते हैं।

जबकि कुछ को सीधी भर्ती के नाम पर जाल में फंसा पेशगी मे रकम लेते हें। युवकों को अपने ही गिरोह के लोगो को रेलवे कर्मचारी के रूप में मिलवाते हैं। बताते हैं कि इन लाेगों की नौकरी भी उन्होंने ही लगवाई थी

आरोपित ने बताया कि दो युवकों को जाल में फंसाया था। उनसे पेशगी में रकम लेने आए थे। युवकों को धोखाधड़ी की जानकारी नियुक्ति पत्र लेकर तैनाती स्थल जाने पर मिलती थी। ठगी के बाद वह अपना मोबाइल नंबर बंद कर लेते थे।