विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश यादव की हिरासत पर आगरा में भड़के सपाई, CEC के पुतले को लेकर पुलिस से भिड़े

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 06 Oct 2026 02:31 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुख्य निर्वाचन ...और पढ़ें

शहीद स्मारक पर सपाइयों से पुतला छीनती पुलिस। वीडियो ग्रैब

शहीद स्मारक पर सपाइयों से पुतला छीनती पुलिस। वीडियो ग्रैब

जागरण संवाददाता, आगरा। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के विरोध में प्रदर्शन करने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के बाद आगरा में सपाई प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध में सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हो रहे हैं। वह गिरफ्तारी देने की बात कह रहे हैं। वहीं सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी जगह जगह प्रदर्शन चल रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा महानगर संगठन ने शहीद स्मारक, संजय प्लेस पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने की कोशिश करते सपाइयों से पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस पर सपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए, लेकिन पुलिस ने पुतला नहीं फूंकने दिया।

सपा नेता राजीव सविता के साथ महिलाएं और युवक शहीद स्मारक पर जुटे थे। यहां सभा करने के बाद पुतला फूंकने की कोशिश थी। तभी पुलिस से तकरार हुई।

वहीं फतेहाबाद में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन करने से पहले ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इधर दोपहर में अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर आने के बाद अब जिलेभर में सपाइयों को लामबंद करने की तैयारी है।