Move to Jagran APP

आगरा स्‍मार्ट सिटी अब बनाएगा पुडुचेरी को स्‍मार्ट, 100 दिन में पूरा होगा काम Agra News

छह माह से देश में 12 वें नंबर पर काबिज है आगरा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 01:24 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 01:24 PM (IST)
आगरा स्‍मार्ट सिटी अब बनाएगा पुडुचेरी को स्‍मार्ट, 100 दिन में पूरा होगा काम Agra News
आगरा स्‍मार्ट सिटी अब बनाएगा पुडुचेरी को स्‍मार्ट, 100 दिन में पूरा होगा काम Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. अब पुडुचेरी को स्मार्ट बनाएगा। यह कार्य सौ दिनों में होगा। हर दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग से रिपोर्ट ली जाएगी।

loksabha election banner

शहरी विकास मंत्रालय ने नए प्रयास किए हैं। देश में टॉप 20 शहरों और सबसे फिसड्डी शहरों को चिन्हित किया गया है। आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. के सीईओ अरुण प्रकाश के अनुसार पुडुचेरी को सिस्टर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

पिछले छह माह से आगरा देश में 12वें नंबर पर काबिज है। आगरा में जो भी प्रयोग हुए हैं। वह सभी पुडुचेरी में प्रयोग किये जाएंंगेे।

आगरा स्मार्ट सिटी की रैंक

- वर्ष 2018 घोषित रैंकिंग में आगरा देश में 18वें स्थान पर था।

- मार्च 2019 में आगरा 15वें स्थान पर था।

- अप्रैल 2019 में देश में 12वें स्थान पर था।

- अगस्त 2019 में देश में 11वें स्थान पर था।

- सितंबर 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक आगरा देश में 12वें स्थान पर था।

आगरा स्मार्ट सिटी एक नजर में

- केंद्र सरकार ने दूसरे चरण में आगरा का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया था।

- नौ जनवरी 2017 को आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. का गठन किया गया।

- दाराशॉ कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट में चयन हुआ।

- 14 सितंबर, 2017 से कंपनी ने कार्य शुरू किया।

- अब तक कुल 23 डीपीआर बन चुकी हैं।

ये हैं प्रमुख 19 प्रोजेक्ट

- डेवलपमेंट ऑफ हेरिटेज वाक। लागत 3.46 करोड़। शुरुआत छह मई 2018।

- सात चौराहों का सुंदरीकरण। लागत 6.97 करोड़। शुरुआत 19 जून 2018।

- ताजमहल के आसपास सुंदरीकरण का कार्य। लागत 3.08 करोड़। शुरुआत 23 अगस्त 2018।

- दरेसी रोड पर विकास कार्य। लागत 97 लाख। शुरुआत 29 सितंबर 2018।

- माइक्रोस्किल डेवलपमेंट सेंटर। लागत दो करोड़। शुरुआत दस मई 2018।

- फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण। लागत 105 करोड़। 29 अगस्त 2018।

- आठ लोकेशन पर पब्लिक टॉयलेट का निर्माण। लागत 3.99 करोड़। शुरुआत दस मई 2018।

- मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर। लागत 282 करोड़। शुरुआत 29 अगस्त 2018।

- स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निर्माण। लागत 3.33 करोड़। शुरुआत 22 जून 2018।

- नगर निगम ताजगंज के स्कूल का सुंदरीकरण। लागत 1.24 करोड़। शुरुआत 11 अक्टूबर 2018।

- डिजिटल एजुकेशन ताजगंज इंटर कॉलेज। लागत 61 लाख। शुरुआत 10 मई 2018।

- वूमेन डिस्ट्रेस और हेल्थ सेंटर। लागत 3.40 करोड़। शुरुआत 22 दिसंबर 2018।

- जंक्शन इंप्रूवमेंट, पैन सिटी। लागत 2.22 करोड़। शुरुआत 22 दिसंबर 2018।

- इंप्रूवमेंट ऑफ ताज ईस्स्ट ड्रेन। लागत 26.09 करोड़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.