Agra Smart City Project: राह से रोड़े हटाने का काम शुरू, फतेहाबाद रोड पर डेढ़ दर्जन Encroachment Marked
Agra Smart City Project
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की राह में आ रहे रोड़े हटाने का काम शुरू हो गया है। बुधवार को पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की टीम ने तीन घंटे तक संयुक्त सर्वे किया। कमिश्नरी से कलाल खेडिय़ा तक पहले चरण में डेढ़ दर्जन अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही अभियान चलाकर इन्हेंं हटाया जाएगा। वहीं नगर निगम की टीम ने पंछी पेठा की दुकान से दो किग्रा प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। संचालक पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। रेस्टोरेंट एंड बार संचालक ने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा था। 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला ने बताया कि 37 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
टीम को देख घबराए दुकानदार
ताजमहल सहित अन्य स्मारक बंद हैं। फतेहाबाद रोडपर जो भी होटल व रेस्टोरेंट हैं। वह सभी खाली पड़े हुए हैं। बुधवार को जैसे ही एसीएम द्वितीय विनोद कुमार, सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला की निगरानी में टीम पहुंची। टीम को देखकर दुकानदार घबरा गए। फुटपाथ और रोड पर रखे सामान को हटाना शुरू कर दिया।
दूसरे नंबर पर है आगरा
देश में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में आगरा दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अहमदाबाद काबिज है। अगर शासन से 79 करोड़ रुपये का फंड मिल जाता है तो आगरा फिर से देश में नंबर वन बन जाएगा।
ये चल रहा है कार्य
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 105 करोड़ रुपये से फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण सहित अन्य कार्य चल रहे हैं। सर्किट हाउस रोड पर नाली का निर्माण किया जा रहा है। ताज पूर्वी गेट नाला, हेरिटेज वाक सहित अन्य कार्य शामिल हैं। कार्यों को देखते हुए आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की राह में आ रहे रोड़े हटाने का काम शुरू हो गया है। बुधवार को पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की टीम ने तीन घंटे तक संयुक्त सर्वे किया। कमिश्नरी से कलाल खेडिय़ा तक पहले चरण में डेढ़ दर्जन अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही अभियान चलाकर इन्हेंं हटाया जाएगा।