विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, सस्ती होने जा रही है स्काॅच और व्हिस्की; होगा फायदा

By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 08 Oct 2026 11:20 AM (GMT+05:30)

आगरा में शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अगले 48 घंटों में स्कॉच और व्हिस्की सस्ती होने जा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. ब्रिटेन से आयातित शराब पर कस्टम ड्यूटी 75% घटी।

  2. बोतलों पर 300 से 1500 रुपये तक दाम कम होंगे।

जागरण संवाददाता, आगरा। शराब के शौकीनों को आबकारी विभाग राहत देने जा रहा है। 48 घंटे में स्काॅच और व्हिस्की सस्ती होने जा रही है। बुधवार को सरकारी गोदाम में यह पहुंच गई। ब्रिटेन से आयात होने वाली शराब पर कस्टम ड्यूटी 150 से घटकर 75 प्रतिशत रह गई है। हर दिन स्काच और व्हिस्की की बिक्री 20 से 25 लाख रुपये होती है, जो अब बढ़कर 35 से 40 लाख रुपये हो जाएगी।

इस वित्तीय साल में आबकारी विभाग का लक्ष्य 2200 करोड़ रुपये का है। सबसे अधिक स्काॅच और व्हिस्की ब्रिटेन से आती है। पिछले माह तक कस्टम ड्यूटी 150 प्रतिशत थी। इसके चलते इसके रेट बढ़ रहे थे। अब ड्यूटी घटकर 75 प्रतिशत रह गई है। कम रेट वाली स्काॅच और व्हिस्की की आपूर्ति तेजी से हो रही है। बुधवार को यह सभी सरकारी गोदामों में पहुंच गई। अब इसकी आपूर्ति दुकानों में की जा रही है।

यह काम 48 घंटे में पूरा होगा। जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि ब्लैक लेबल, रेड लेबल, गोल्ड लेबल, ब्लू लेबल सहित अन्य ब्रांड के रेट में कमी हो गई है। तीन हजार रुपये की बोतल में 300 रुपये, पांच हजार रुपये में 500 रुपये, 10 हजार में एक हजार रुपये, 15 हजार रुपये में 1500 रुपये तक रेट कम हो गए हैं।

फैक्ट फाइल

  • 35 माॅडल शाॅप जिले में हैं।
  • 12 प्रीमियम शाॅप जिले में हैं
  • 265 कंपोजिट शाॅप हैं।
  • 4 करोड़ रुपये हर दिन शराब की बिक्री होती है।
  • 20 से 25 लाख हर दिन स्काॅच और व्हिस्की की बिक्री होती है।