आगरा में स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश के आसार; आदेश नहीं माना तो कार्रवाई
आगरा में चक्रवाती तूफान अरनब के असर से भारी बारिश की आशंका के चलते शनिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
चक्रवाती तूफान अरनब के कारण भारी बारिश का अनुमान।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आदेश दिया।
जागरण संवाददाता, आगरा। चक्रवाती तूफान अरनब के असर के चलते आगरा में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। शनिवार को भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए डीएम मनीष बंसल ने शनिवार को आगरा के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
आदेश के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
यह आदेश सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश का अनुपालन न होने की दशा में कार्रवाई की जाएगी। सभी बोर्ड के विद्यालयों को इस आदेश का पालन करना होगा। इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.agra.nic.in पर पुष्ट किया जा सकता है।
