Move to Jagran APP

साथी की पिटाई से भड़के सफाई कर्मचारी, जगदीशपुरा थाना घेरा

कूड़ा गाड़ी एक्टिवा से टकराने पर हुआ था विवाद कर्मचारियों ने की नारेबाजी मुकदमा दर्ज न होने पर हड़ताल की दी चेतावनी

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 10:00 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 10:00 PM (IST)
साथी की पिटाई से भड़के सफाई कर्मचारी, जगदीशपुरा थाना घेरा
साथी की पिटाई से भड़के सफाई कर्मचारी, जगदीशपुरा थाना घेरा

आगरा, जागरण संवाददाता। साथी की पिटाई से नाराज सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर आवास विकास कालोनी सेक्टर सात में जमकर हंगामा किया। जगदीशपुरा थाने का घेराव किया और नारेबाजी की। कूड़ा गाड़ी एक्टिवा से टकरा गई थी। एक्टिवा चालक और उसकी पत्‍‌नी ने सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी। सफाई कर्मचारियों ने मुकदमा दर्ज न होने पर शुक्रवार को हड़ताल की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

सफाई कर्मचारी राजकुमार गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे आवास विकास कालोनी सेक्टर सात से कूड़ा उठा कर ला रहा था। कूड़ा गाड़ी लेकर जैसे ही राजकुमार आगे बढ़ा सेक्टर सात निवासी अजीत कुमार की एक्टिवा से गाड़ी टकरा गई। अजीत ने कर्मचारी को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इसका कर्मचारी ने विरोध किया। अजीत और उसकी पत्नी ने कर्मचारी राजकुमार की जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कराया। राजकुमार ने घटना की जानकारी अन्य साथियों को दी। आवास विकास सेक्टर चार स्थित चौकी के बाहर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी पहुंच गए। कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए। इसके बाद उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी की अगुवाई में बड़ी संख्या में कर्मचारी जगदीशपुरा थाने पहुंच गए। थाने में अजीत कुमार को बुलाया गया। अजीत ने माफी मांगी, लेकिन कर्मचारी मुकदमे पर अड़ गए। विनोद इलाहाबादी ने बताया कि मुकदमा दर्ज न होने पर शुक्रवार को हड़ताल होगी। हरी बाबू, अनिल, रेशम सिंह, सूरज चौहान, अजय कुमार, संजीव कुमार, सुभाष कुमार मौजूद रहे।

नौ दिनों से नगला हवेली में नहीं उठा कूड़ा : कूड़ा उठान में लापरवाही बरती जा रही है। नौ दिनों से नगला हवेली, दयालबाग में कूड़ा नहीं उठा है। रोड के किनारे कूड़ा पड़ा होने से क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में कूड़ा नहीं उठा तो नगर निगम कार्यालय में धरना दिया जाएगा।

क्षेत्रीय निवासी मलखान सिंह ने बताया कि दयालबाग की आधा दर्जन कालोनियों का कूड़ा नगला हवेली में फेंका जाता है। कूड़ा उठान ठीक से नहीं हो रहा है। भूपेश बघेल ने बताया कि डलावघर के आसपास दीवार नहीं बनी है। पशुओं द्वारा कूड़े को फैला दिया जाता है। बदबू के चलते लोग परेशान हैं।

कोठी मीना बाजार मैदान में पड़े कूड़े में लगी आग : गुरुवार को तीसरे पहर तीन बजे कोठी मीना बाजार मैदान में पड़े कूड़े में किसी ने आग लगा दी। आग की लपटें तेजी से उठती देख दुकानदार दौड़ पड़े। पानी डालकर आग को बुझाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.